ॐ शिव शक्ति गौ सेवा संस्थान संतोक नगर की स्थापना गौवंश संरक्षण , सेवा एवं संवर्धन के पवित्र उद्देश्य से की गई यह संस्थान निराश्रित , वृद्ध , बीमार एवं घायल गौमाताओं की सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित हैं । भारतीय संस्कृति में गौ माता को पूजनीय माना गया हैं उनकी सेवा को कर्म करुणा एवं मानवता का सर्वोच्च कार्य समझा जाता हैं इसी भावना के साथ हमारा संस्थान निरंतर गौसेवा के कार्य में संलग्न हैं
इस पवन कार्य की नींव संस्थान के संस्थापक महंत श्री सेवानाथ जी महाराज द्वारा रखी गई , जिनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से गौसेवा को एक संगठित और सेवा प्रधान रूप प्राप्त हुआ । उनके द्वारा स्थापित मूल्यों - सेवा त्याग और करुणा पर चलते हुए संस्थान आज भी अपने उद्देश्यों के प्रति निरंतर अग्रसर हैं
ॐ शिव शक्ति गौ सेवा संस्थान में प्रत्येक गौमाता को सुरक्षित आश्रय , स्वच्छ वातावरण , पौष्टिक चारा , स्वच्छ जल तथा समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराने का विशेष ध्यान रखा जाता हैं। अनुभवी सेवकों एवं पशु चिकित्सकों के परामर्श से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाता है
हमारा विश्वास
हमारा दृढ़ विश्वास है कि गौसेवा से न केवल गौवंश का कल्याण होता है, बल्कि समाज में करुणा, नैतिकता, पर्यावरण संरक्षण और जैविक जीवनशैली को भी प्रोत्साहन मिलता है। गौमाता की सेवा मानव सेवा और राष्ट्र सेवा का ही एक रूप हैं ।
हमारा लक्ष्य
भविष्य में अधिक से अधिक निराश्रित गौवंश को संरक्षण प्रदान करना, गौसंरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा सेवा कार्यों का निरंतर विस्तार करना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
समाज से अपील
Omshivshaktigousewasansthan
*हमारी कहानी
*हमारा उद्देश्य*
- गौ माता को संरक्षण और देखभाल प्रदान करना
- पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देना
- जैविक खेती को प्रोत्साहित करना
*हमारी गतिविधियां*
- गौ चारा और चिकित्सा की व्यवस्था
- गौ आधारित उत्पादों का निर्माण और प्रचार
- गौ सेवा में लोगों को जोड़ना
- पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना
हमारा उद्देश्य है कि गौ माता की सेवा करके हम समाज को एक बेहतर भविष्य दे सकें।